
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर उपेड़ा के सामने स्थित ढाबे पर शनिवार को साढ़े चार फीट लंबा स्पेक्टिकल कोबरा निकल आया जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर सर्प मित्र सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने करीब साढ़े चार फीट लंबे स्पेक्टिकल कोबरा को पकड़ा। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है जब नए हाईवे पर उपेड़ा के सामने स्थित ढाबे पर लोग खाना खा रहे थे। तभी अचानक साढ़े चार फीट लंबा एक स्पेक्टिकल कोबरा निकल आया। ढाबे पर सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद मामले की जानकारी सर्पमित्र सतेंद्र शर्मा को दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867






























