हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव ककोड़ी में सोमवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान महिला समेत कुछ लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ही पक्षों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि वह खेतों पर कम कर रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने उसे पर हमला कर दिया जिससे वह और उसके परिजन घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























