हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला के पास स्थित शराब के ठेके से उधार की शराब मांगने को लेकर सेल्समैन से युवकों का विवाद हो गया। इस दौरान युवक ठेके के अंदर घुस गए और सेल्समेन के साथ मारपीटाई पर उतर आए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शराब के एक ठेके पर कुछ युवक पहुंचे जिन्होंने सेल्समैन से उधार की शराब मांगी। सेल्समैन ने उधार में शराब देने से मना कर दिया जिसके बाद आरोपी भड़क गया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ सेल्समैन की पिटाई की। बताया जा रहा है कि लगभग आधा दर्जन युवक ठेके के अंदर घुस गए और सेल्समेन के साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























