
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बछलौता में दुकान पर सामान खरीदने को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार का आरोप है कि बुजुर्ग ने उसे डंडों से पीटा। इसके बाद वह पुलिस की शरण में पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जब एक बुजुर्ग दुकान पर सामान खरीदने के लिए पहुंचा। तभी किसी बात को लेकर उसकी दुकानदार से बहस हो गई। बुजुर्ग ने अपने हाथों में डंडे से 55 वर्षीय दुकानदार को जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























