
बाबूगढ़: निर्माणाधीन मकान से समरसेबल चोरी करने पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरा बागड़पुर स्थित निर्माणाधीन मकान से चोरों ने समरसेबल चोरी कर लिया और फरार हो गए। मकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी सरजीत सिंह फिलहाल हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर में रहते हैं। वह गांव मुजफ्फरा बागड़पुर में शहीद स्मारक के बराबर में मुख्य मार्ग के किनारे अपने प्लॉट में मकान बना रहे हैं जिनका बाहर सबमर्सिबल लगा हुआ था। मामला 18 दिसंबर की रात का है जब चोर आए और समरसेबल चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464































