
बाबूगढ़: अनियंत्रित वाहन से भिड़ी कार, तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित पर फ्लाईओवर पर एक सफेद रंग की गाड़ी की अनियंत्रित वाहन से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और घायल के स्वजन को सूचना दी। बताया जा रहा है कि एक की हालत गंभीर है जिसे रेफर किया गया है।
मामला गुरुवार की रात का है जब मुरादाबाद के रहने वाले विवेक कुमार दास, काकोली और शेफाली राय गाड़ी में सवार होकर दिल्ली की ओर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन से गाड़ी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान तीनों घायल हो गए जिनमें से शेफाली की हालत गंभीर बताई जा रही है।

























