
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लुखराणा में शनिवार को छह बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाइक सवारों ने तो दिनदहाड़े फायरिंग भी की जिससे इलाके में दहशत की स्थिति बन गई। 12 से अधिक युवक गांव में पहुंचे और पंचायती घर के पास कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। हुड़दंगबाज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। लोगों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला शनिवार का बताया जा रहा है जब छह बाइकों पर सवार होकर आए 12 बाइक सवारों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीण अपने-अपने घरों में घुस गए। बाइक सवार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि बाइक सवारों ने इस दौरान फायरिंग भी की।





























