
बाबूगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नए हाईवे पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला सोमवार की शाम का है जब रानी पत्नी पूरन निवासी शाहजहानाबाद जनपद संभल, प्रशांत पुत्र वीरेश निवासी घोड़ी बरहेड़ा ग्रेटर नॉएडा के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थी। जैसे ही बाइक बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नए हाईवे पर काली नदी के पास पहुंची तो बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे प्रशांत घायल हो गया जबकि रानी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































