
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौकी के ऊपर बने फ्लाईओवर पर बीती रात सड़क हादसे के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय प्रशांत गिरी पुत्र राकेश गिरी निवासी फरीदपुर गोसाई थाना सिंभावली जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त बाइक को मौके से हटाया।
बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला बुधवार का है जब प्रशांत गिरी अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह कुचेसर चौकी के ऊपर बने फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान प्रशांत गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































