
बाबूगढ़: सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के न्यू बाईपास पर बछलौता कट के पास बाइक सवार एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छानबीन शुरू कर दी।
मामला सोमवार की देर रात करीब 12:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जब 23 वर्षीय केशव पुत्र ओमवीर निवासी सहकारी नगर थाना कवि नगर जनपद गाजियाबाद अपने मित्र रोहित पुत्र जसबीर निवासी शेखपुर के यहां से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में बछलौता कट के पास पहुंचने पर बाइक पेड़ से टकरा गई और वह हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






























