हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में मंगलवार की देर शाम बाबूगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर चौराहा पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों के भी लोग प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और बाबा साहेब को याद किया। संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर बड़े समाज सेवक थे जिनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। बता दें कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू के एक गांव में हुआ था जिन्होंने अपनी काबिलियत व मेहनत के बल पर 32 डिग्री हासिल की जिसमे डॉक्टरेट की डिग्री भी शामिल है।



























