हापुड़ समेत छह डायट में भी होगी बीए, बीएससी व बीकॉम बीएड की पढ़ाई










हापुड़ समेत छह डायट में भी होगी बीए, बीएससी व बीकॉम बीएड की पढ़ाई

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूट में बदलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के 70 में से छह डायट में जल्द बीए, बीएससी और बीकॉम बीएड की पढ़ाई होगी। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की ओर से संस्तुति मिलने पर सोमवार को इन डायट के प्राचार्यों के साथ बैठक होगी। इसमें कोर्सों की पढ़ाई शुरू करने की रूपरेखा तय की जाएगी। चुने गए डायट में गौतमबुद्ध नगर, जौनपुर, हापुड़, मेरठ, बनारस और गोरखपुर शामिल हैं।

अब इन डायट में 12वीं के बाद सीधे शिक्षकों को तैयार किया जाएगा। इससे हजारों छात्रों को फायदा मिलेगा। जिला डायट के प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि बीएड के कोर्स को चलाने के लिए करीब एक साल पहले प्रस्ताव भेजा गया था कि डायट में बीएड का कोर्स चलाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही जनपद के डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी चुना गया है जिसके तहत नया भवन बनाया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही डीएलएड का कोर्स बंद होने जा रहा है जिसके बाद चार वर्षीय बीए, बीएससी और बीकॉम बीएड कोर्स संचालित किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत इन कोर्सों का संचालन होगा। इन कोर्सों में प्रवेश लेने वाले छात्र भविष्य में शिक्षक की भूमिका निभाएंगे।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025









  • Related Posts

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों…

    Read more

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी
    error: Content is protected !!