👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के ग्राम हरसिंहपुर में रविवार को आजाद समाज पार्टी की एक मीटिंग हुई जिसमें सैकड़ों लोगों ने आजाद समाज पार्टी का दामन थामा। मीटिंग में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी वसीम चौधरी ने आजाद समाज पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया।
मीटिंग का संचालन जिला महासचिव राकेश सैनी ने किया। मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने की। साथ में उपस्थित रहे जिला प्रभारी राजा कुरैशी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र द्रविड़, जिला सचिव नसीम खान, जिला सचिव डॉक्टर योगेंद्र गौतम, विधानसभा के अध्यक्ष नवीन कुमार, विधानसभा संगठन मंत्री रजनीश, पिंटू और आदि उपस्थित रहे।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























