हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अब ट्रांसजेंडरों को भी आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलने जा रहा है। इसके लिए आयुष्मान योजना के जिला पेज की वेबसाइट और पोर्टल पर विकल्प आ गया है। हालांकि फिलहाल इस योजना का लाभ रजिस्टर्ड ट्रांसजेंडर को ही दिया जाएगा लेकिन जल्द ही ट्रांसजेंडरों की संख्या के लिए सर्वे कराया जाएगा। उसके पश्चात शेष को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुसार बेहतर उपचार व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान योजना कार्ड बनाए जा रहे हैं जिसका लाभ अब ट्रांसजेंडर को भी दिया जाएगा।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*





























