हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आयुष्मान योजना में शामिल 672 अपात्रों के कार्ड निरस्त किए गए हैं। इन लोगों का राशन कार्ड और 60 साल से अधिक आयु के पात्रों की सूची से मिलान नहीं हो सका है जिसके बाद 672 अपात्रों के कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं जिससे लोगों में खलबली मची हुई है। वहीं पैनल में शामिल अब तक 22,298 लोगों के उपचार का 38 करोड़ 72 लाख रुपए क्लेम हो चुका है।
आयुष्मान योजना में शामिल पात्रों को 5 लाख तक का निशुल्क उपचार दिया जाता है। राशन कार्ड और 60 साल से अधिक आयु के हाल ही में 2.79 लाख लोग पात्रता सूची में शामिल किए गए हैं। वहीं आयुष्मान कार्ड का सत्यापन किया गया तो 672 अपात्रों के कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेःग्लूकोमा आंखों की रोशनी के लिए है घातक, जानिए कैसे?
https://healthycharcha.in/glaucoma-is-fatal-for-eyesight-know-how/
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497






























