👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आयुष्मान कार्ड की रैंकिंग में हापुड़ जनपद एक स्थान नीचे खिसक गया है. टॉप 10 जिलों में आयुष्मान कार्ड की रैंकिंग में हापुड़ जनपद का चौथा स्थान है. इससे पहले जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया था. एक पायदान नीचे खिसकने पर अधिकारियों ने टीकाकरण अभियान को दोषी ठहराया है.
बता दें कि बेसहारा, आवासहीन, आर्थिक रूप से कमजोर, जातिगत दुर्बल, मजदूर व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत लाभ दिया जाता है. कार्ड धारकों के बीमार होने पर अस्पताल में बेहतर उपचार कराया जाता है और उन्हें दवाइयां दी जाती हैं. ऐसे में हापुड़ का स्थान आयुष्मान कार्ड की रैंकिंग में तीसरे से खिसक कर चौथे पायदान पर पहुंच गया है.
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626



























