नूरपुर में हुई फायरिंग के मामले में घायल आयुष की मौत










घटना से जुड़ी फोटो (अस्पताल में लेटा घायल युवक)

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर में 16 नवंबर की रात हुए विवाद में गोली चली। उस दौरान घायल हुए आयुष ने गुरुवार की रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार में शोक की लहर है। ज्ञात हो कि विवाद के दौरान आठ लोग घायल हुए थे।

गांव नूरपुर के रहने वाले सुंदर ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका बेटा अमन बुग्गी लेकर गांव से गुजर रहा था। रास्ते में संजय का ट्रैक्टर खड़ा था। अमन ने संजय और उसके बेटे अर्पित से ट्रैक्टर हटाने को कहा। इसके बाद अर्पित भड़क गया और उसने अमन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। किसी तरह मामला शांत हुआ लेकिन 16 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे मामला फिर से गर्मा गया। इसके बाद संजय, अर्पित, श्रवण, प्रेमपाल, अक्षय, अमित और भूरे ने मिलकर जगदीश के घर को घेर लिया और मार पिटाई की। जगदीश की चीख सुनकर सुंदर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उनके घर की छत पर चढ़ गए और फायरिंग की। फायरिंग में आयुष, निखिल, अनुज, रवि, विजय, संत सिंह और माही घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। रवि और आयुष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद आयुष को दिल्ली एम्स भेजा गया जहां गुरुवार की रात आयुष की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे तमंचे बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!