विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
सीएमओ ने पीपीसी कोठीगेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
रैली में एसीएफ टीम और कस्तूरबा बालिका विद्यालय की बच्चियां हुईं शामिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, 01 दिसंबर, 2023। जनपद में शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। एड्स से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जच्चा-बच्चा केंद्र (पीपीसी), कोठीगेट पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा बालिका विद्यालय की बच्चियों, शिक्षिकाओं और सक्रिय क्षय रोगी खोज (एसीएफ) अभियान में लगीं शहरी क्षेत्र की टीमें मौजूद रहीं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार त्यागी ने एड्स के बारे में जानकारी देने के साथ बचाव के बारे में भी बताया। इसके बाद उन्होंने एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पीपीसी कोठीगेट से शुरू होकर नगर पालिका कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई।
सीएमओ डा. सुनील त्यागी ने बताया – हर वर्ष पूरी दुनिया में एक दिसंबर को एड्स दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग इससे अपना बचाव कर सकें। हर वर्ष इस विशेष दिवस के लिए थीम निर्धारित की जाती है, इस वर्ष एड्स दिवस की थीम, “लेट कम्यूनिटीज लीड” रखी गई है। उन्होंने कहा एड्स की रोकथाम के लिए समाज अहम भूमिका निवास सकता है, इसके लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने एसीएफ टीमों में शामिल आशा, एएनम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कहा कि गृह भ्रमण के दौरान लोगों को एड्स के बारे में जरूर बताएं। उन्होंंने बताया – एड्स होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) कमजोर हो जाती है और शरीर विभिन्न रोगों से लड़ने के लिए सक्षम नहीं रह पाता। पीपीसी कोठीगेट प्रभारी डा. योगेश गुप्ता ने बताया – एड्स (एक्वार्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम) एक विषाणु के कारण होता है। यह विषाणु मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करता है, जिससे शरीर आम रोगों से लड़ने में असमर्थ होने लगता है। उन्होंने बताया – एड्स के लक्षणों में मुख्य रूप से रात में पसीना आना, मुंह में छाले, बुखार, गले में खराश, हाथ -पैर और गर्दन में सूचन के अलावा चकत्ते हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश सिंह, जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा, पीएमडीटी समन्वयक मनोज गौतम, लैब टैक्नीशियन अमित त्रिवेदी, बृजेश कुमार, हसमत अली और लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093































