
नारी सुरक्षा के सम्मान में जागरूकता रैली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नारी सुरक्षा के सम्मान में जागरूकता हेतु सोमवार को हापुड में पुलिस ने स्कूटी व बाइक रैली निकाली।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रारंभ किए गए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के मद्देनजर नजर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ स्तुति सिंह ने सोमवार को हापुड पुलिस कार्यालय से अभियान को सफल बनाए जाने हेतु महिला पुलिसकर्मियों,अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्कूटी व बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली का उद्देश्य महिलाओ को जागरूक करना था।रैली में शामिल वाहनो पर नारी सुरक्षा के स्लोगन लिखे थे और वे ट्रैफिक रूल का पालन कर रहे थे।
इस अवसर पर जनपद के पुलिस अफसर मौजूद थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































