👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब सभी वर्चुअल मीटिंग पर ज़ोर दे रहे हैं। इसी कड़ी में श्री नगर सुधार समिति के पदाधिकारियो व वरिष्ट चिकित्सक डॉक्टर पराग शर्मा के बीच एक बैठक हुई जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना, ओमिक्रोन व अन्य बीमारियों के खतरे से बचने, सावधानी आदि पर प्रकाश डाला। इस दौरान कुछ लोगों ने भी सीधे जुड़कर डॉ पराग शर्मा से सीधे सवाल भी किए और कोरोना जैसी बीमारी के खिलाफ जागरूक किया। बैठक में महिला, पुरुषों ने अस्पताल व सुधार समिति के प्रयास की सराहना की। ज़ूम् मीटिंग में मुनेश, सुमित अग्रवाल, मयंक सोलंकी, रामकुमार शर्मा, चारु अग्रवाल, यशोदा शर्मा (सभासद), योगेंद्र मौर्य, डॉ. पुनम व अशोक ग्रोवर, डॉ. पराग शर्मा आदि उपस्थित रहे।

























