
जागरूकता साइकिल रैली रवाना
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ ग्राम पंचायत सचिवालय पर सशक्त नारी-स्वस्थ परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक हरेंद्र तेवतिया ने किया।विधायक ने कहा कि मिशन शक्ति-5 के तहत नारी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।मिशन का उद्देश्य नारी शक्ति को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।पुलिस हर कदम पर नारी के साथ है।विधायक ने जागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महिला पुलिस कर्मियो को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तरूण चौहान, मंडल महामंत्री हरवीर सिंह,ग्राम प्रधान श्रीमती जमीला खातून आदि उपस्थित थे।
यह अभियान समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209































