डाकघर सुकन्या समृध्दि खाता हेतु जागरूक अभियान










हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): प्रधान डाकघर हापुड़ में शनिवार को कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू की गई डाकघर सुकन्या समृद्धि खाता के बारे में आम जनमानस को विशेष लाभ देने हेतु वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद भूरे सिंह मीना के निर्देशानुसार लोगों को अधिक से अधिक लाभ देने हेतु विस्तार से चर्चा की गई ताकि जनपद की प्रत्येक बच्ची इससे लाभान्वित हो सके। एवं इस संबंध में जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जागरूक किया गया।
अमृत पैक्स 2023 के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा बेटियों के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटियों के खाते खुलवाओ के संकल्प और आजादी के अमृत महोत्सव पर डाक विभाग द्वारा भी उच्च स्तर पर बेटियों के उज्जवल भविष्य हेतु डाकखाने के सुकन्या समृद्धि खाते के लिए विशेष अभियान 1 सप्ताह का चलाया जा रहा है ताकि कोई भी 10 साल से कम उम्र की बिटिया खाता खुलने से वंचित ना रहे। जिसमें 09 एवं 10 तारीख को एक विशेष प्रक्रिया के अंतर्गत कार्यक्रम भी होगा।हापुड के प्रधान डाकघर के हैड पोस्ट मास्टर अरूण मोहन शखधर व
डाक विभाग के अधिकारियों द्वारा भी इस संबंध में जनपद के सम्मानित नागरिकों एवं समस्त विभागों के माननीयों, अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रतिष्ठानों, फैक्ट्रियों, प्राइमरी स्कूलों, कालेजों, गांव, गली, कस्बा, ग्राम पंचायतों, एनजीओ, विभिन्न उच्च क्लबों आदि से अपील की है कि अपने क्षेत्र के प्रत्येक बच्ची के डाकघर सुकन्या खाता खुलवाने हेतु उन को प्रेरित करते हुए डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाएं अधिक ब्याज पायें। कोई भी माता-पिता अपने आधार, पेन, दो फोटो के साथ बिटिया का जन्म प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड प्रस्तुत करते हुए न्यूनतम ₹250 में किसी भी डाकघर में खाता खोल सकते हैं।
जिससे उनको इनकम टैक्स में छूट के साथ साथ अपनी बेटियों के एजुकेशन वह शादी के खर्च के लिए व्यवस्थित रूप से निवेश की शुरुआत करते हुए 7.6% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज प्राप्त कर अपनी बिटिया को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर सकते हैं। यह खाता प्रत्येक शहरी अथवा ग्रामीण डाक घर के कर्मचारी अथवा प्रधान डाकघर हापुड़ में संपर्क कर प्राथमिकता पर आसानी से खुलवा सकते हैं। छोटी उम्र में ही बच्ची का खाता खुलवा कर उसे 21 साल बाद आर्थिक रूप से मजबूत करें।

अग्रवाल महासभा हापुड़ का चुनाव घोषित








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!