हापुड़ में बिकने वाले खोया व पनीर से परहेज करें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बिकने वाला खोया व पनीर 70 प्रतिशत तक सिंथेटिक व मिलावटी है, जो जांच मे गुणवत्ता पर खरा नहीं उतरा है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के मद्देनजर लोगों को खोया व पनीर के खाने के परहेज करने की सलाह दी है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार जनपद हापुड़ में मिलावट खोरों के विरुद्ध खाद्य विभाग ने अभियान चलाया था जिसके तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों से 32 नमूने पनीर के लिए गए जिनमें से 21 नमूने फेल पाए गए है। जबकि खोया के 37 नमूने लिए गए जिनमें से 23 नमूने फेल हो गए है। नमूनों के फेल होने से स्पष्ट सकेंत है कि जनपद हापुड़ में 70 प्रतिशत खोया व पनीर नकली बिक रहा है। पनीर की तो यह हालत है कि हर गली-मौहल्लों, ठेलों तथा हरी सब्जी विक्रेता पनीर बेच रहे है। इन ठिकानों पर नकली पनीर बनाने वाले सप्लाई कर रहे है।
हापुड़ के चंडी रोड पर लगने वाले सब्जी बाजार में बिकने वाला पनीर तो पूरी तरह सिंथेटिक है जिसके खाने से मनुष्य बीमार तक हो सकता है। खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























