
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क हादसे के दौरान ऑटो में सवार एक महिला, दो बच्चे और एक राहगीर समेत कुल चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान घायल हुए मां-बेटे की हालत गंभीर है जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है जब एक ऑटो जैसे ही देहरा कुटी वैठ रोड पर पहुंचा तो अचानक एक राहगीर को बचाने के कारण चालक से ऑटो अनियंत्रित हो गया जिसके बाद ऑटो पलट गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

































