हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने तहरीर दी कि आटो चालक ने रास्ते में उसे और उसकी बहन को उतार दिया और जेवरात, नकदी से भरे बैग लेकर फरार हो गया। ऑटो में दो महिलाएं पहले से बैठी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला 17 मार्च की शाम का है जब सरिता निवासी गांव चिंगरावठी बुलंदशहर अपनी बहन सविता के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। किठौर से स्याना जा रही महिला मेरठ के किठौर पहुंचकर बस न मिलने के कारण ऑटो में सवार होकर ससुराल के लिए निकल पड़ी लेकिन ऑटो चालक ने नानपुर पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर महिलाओं से कहा कि ऑटो खराब हो गया है और उन्हें ऑटो से उतार दिया। महिलाओं के उतरते ही ऑटो चालक सामान लेकर फरार हो गया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























