👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मेरठ रोड तिराहे पर शुक्रवार को बस और ऑटो की भिड़ंत हो गई जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसका शीशा टूट गया. हादसे के दौरान सड़क पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया और दोनों वाहनों को साइड कराया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सफेद रंग की बस के चालक ने अंबेडकर तिराहे पर अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे चल रहे ऑटो का चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और ऑटो सीधे बस में जा भिड़ा जिससे ऑटो का शीशा टूट गया. ऑटो चालक आग बबूला हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और वाहनों को साइड करा यातायात सुचारू कराया.





























