महिला की गला दबाकर हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी एक महिला का ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी अनीता का कहना है कि उसकी शादी 5 मई 2005 को गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी नवीन कुमार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते। महिला की शिकायत के अनुसार पति ने इसी बीच दूसरी शादी कर ली और महिला को बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया।
15 जून 2023 को पीड़िता ससुराल पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया जिसके बाद महिला वापस लौट आई और हापुड़ पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नवीन, रेखा, गीता, जितेंद्र, अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763








Related Posts

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

Read more

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

फुलेरा दूज पर्व मनाया

फुलेरा दूज पर्व मनाया

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत
error: Content is protected !!