हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव असौड़ा निवासी गोलू जाटव को कुत्तों से काफी लगाव है। लगातार घायल कुत्तों का एक्सपर्ट्स की सहायता से इलाज भी करते हैं। वहीं हापुड़ के गांव असौड़ा में एक स्ट्रीट फीमेल डॉग किसी मकान की छत से हाल ही में गिर गई। मामले की जानकारी मिलने पर गोलू अपने कुछ सहयोगियों के साथ पहुंचे और डॉग का इलाज शुरु किया। गोलू ने बताया कि जब फीमेल डॉग का इलाज शुरु किया तो पता चला कि वह गर्भवती है जिसे बचाने के लिए ड्रिप, एंटी बायोटिक का इस्तेमाल भी किया गया। लेकिन ज्यादा चोटें आने से फीमेल डॉग बच न सकी। इसके बाद गोलू ने एक गड्ढा खोदकर डॉग के शव को उसमे दबा दिया। गोलू का कहना है कि वह कई वर्षों से घायल कुत्तों का इलाज कर रहे हैं। अब तक वह 15-20 कुत्तों का उपचार कर चुके हैं जिन्हें मौहल्लेवासी भी काफी सहयोग देते हैं।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041






























