हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में बुधवार की शाम को बाइक सवार दो युवकों ने घर के बाहर खड़ी ग्यारहवीं क्लास की छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की। इस दौरान छात्रा गिर गई और उसने शोर मचा दिया। लोगों को आता देख आरोपी बाइक छोड़कर गलियों में घुस गए और फरार हो गए।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला चमरी में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा शाम के समय घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बुलेट पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और छात्रा का हाथ पकड़कर उसे किडनैप करने की कोशिश करने लगे। छात्रा का पैर फिसलने से वह गिर गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन छात्रा को बचाने के लिए दौड़ पड़े। आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कोतवाली ले आई। मामले की जांच की जा रही है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811



























