हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल मांगना एक टोल कर्मी को महंगा साबित हो गया. कार चालक इस दौरान टोल कर्मी आनंद कुमार को कुचलने का प्रयास करते हुए बैरियर तोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
बता दें कि हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर बिना फास्टट्रैग लगी एक गाड़ी टोल प्लाजा पर जैसे ही पहुंची तो टोल पर मौजूद टोलकर्मी सीतापुर निवासी आनंद कुमार ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने टोल कर्मी पर गाड़ी को चढ़ाने का प्रयास किया और बैरियर तोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने गाजियाबाद के थाना भोजपुर निवासी संदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739






























