तमंचे की बट से किया वार, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर के युवक को कुछ आरोपियों ने बेरहमी से पीटा। तमंचे की बट से वार कर उसके दांत तोड़ दिए। विवाद होता देख युवक के परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला अलीनगर के इनाम ने बताया कि 6 सितंबर को मोहल्ले के ही साजिद, जैद, सानू, जाहिद और बबलू ने उसके साथी के साथ गाली ग्लोज कर अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को लात-घुसों से पीटना शुरू कर दिया। साजिद ने तमंचे की बट से सिर और मुंह पर लगातार वार किए। हमले में उसके दांत टूट गए और वह लहूलुहान हो गया। विवाद होता देख पीड़ित का भाई हसीन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौत के घाट उतारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500



























