👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला व उसकी बेटी के साथ मारपीट की और बाद में उस्तरे से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव खेड़ा की मिथिलेश ने बताया कि सोमवार की सुबह पुत्री के साथ घर में काम कर रही थी। तभी गांव बझैड़ा खुर्द के सोमपाल, राजू व गांव सिखेड़ा के मोहित घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर उन्होंने लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की नीयत से उस्तरे से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

























