
पत्रकार व उसके परिजनों पर हमला, सीसीटीवी में कैद घटना
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी में रविवार की रात कुछ दबंगों ने पत्रकार पुष्पेंद्र के साथ मार पिटाई की। विरोध करने पर आरोपी पीड़ित के घर में घुस गए और हमला कर दिया। इस दौरान पत्रकार की पत्नी व अन्य परिजन घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मारपीट की घटना कैमरे में कैद हो गई।
पुष्पेंद्र ने बताया कि वह रविवार की रात अपने घर पहुंचे। तभी एक स्कूटी पर सवार होकर आए तीन लोगों से उनकी कहासुनी हो गई और दबंगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थोड़ी देर बाद आरोपी उनके घर में घुस आए और पथराव कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी की नाक पर चोट आई है। तो वहीं अन्य लोग भी घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुष्पेंद्र ने बताया कि उनका मेडिकल करा लिया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दीमक, कॉकरोच, मच्छर, खटमल, चींटी से पाएं छुटकारा: 9457980680, 8077979922
























