
घेर में काम कर रहे किसान पर हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव में घेर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी ने युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अनुज ने बताया कि 16 अगस्त को वह अपने घेर में था तभी एक युवक शराब के नशे में घेर में जबरन घुस आया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान अनुज के माथे और नाक पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े तो आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जिसने कार्रवाई की मांग की है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























