
पत्नी की हत्या के फरार हत्यारोपी इनामी पति के मकान की कुर्की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने वाले फरार चल रहे 20 हजार के इनामी पति जीशान उर्फ डॉन के घर की शुक्रवार को कुर्की करते हुए घरेलू सामान कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को जीशान के मकान पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
बताते चलें कि गढ़ के मोहल्ला मदरसा के रहने वाले जीशान ने हापुड़ के मजीदपुरा की साजिया के साथ निकाह किया था। आरोप है कि जीशान ने अप्रैल में अपनी पत्नी की मीराकी रेती से सटे सुनसान जंगल में ले जाकर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार है। उसके बाद पुलिस ने उस पर ₹20,000 का इनाम घोषित किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जीशान के मकान की कुर्की की कार्रवाई की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































