हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न जनपदों में भोली भाली जनता को बातों में फंसाकर 18 महीने में धन दोगुना करने का लालच देकर करीब 300 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों की चांदनेर स्थित संपत्ति को शनिवार को कुर्क किया गया। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह पुलिस बल के साथ जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर पहुंची और जनता के साथ ठगी कर खरीदी गई संपत्ति को कुर्क कर लिया। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गांव चांदनेर में खसरा संख्या 113 व 155 को पुलिस ने कुर्क कर लिया जिनकी कीमत लगभग तीस लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। आपको बता दें कि बीते वर्ष 11 अप्रैल को जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने निफ्टैक ग्लोबल कंपनी के डायरेक्टर समेत अन्य आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 21 करोड़ 70 लाख रुपए की संपत्ति को जब्त किया था।

सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि गैंग का मुख्य लीडर अशोक पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम चांदनेर थाना बहादुरगढ़ है। बता दें कि अशोक के खिलाफ 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं जो सलाखों के पीछे है। अशोक पुत्र रघुवीर, सुनीता पत्नी अशोक, संजीव पुत्र रामपाल, मुकेश पुत्र विशंभर, दिनेश पुत्र विशंभर, सुषमा पत्नी धर्मपाल निवासीगण बहादुरगढ़ तथा चंद्रकिरण पुत्र रामवीर अशोक पुत्र चंद्रपाल निवासीगण बुलंदशहर द्वारा निफ़्टैक ग्लोबल कंपनी बनाकर लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की गई जिन्होंने अवैध रूप से अर्जित की गई गए धन से चांदनेर में सम्पत्ति खरीदी जिसे पुलिस ने शनिवार को कुर्क कर लिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























