
👁 0 views Views
हापुड़ पुलिस लाइन में मनाई गई अटल जयन्ती
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): देश के भूतपूर्व प्रधान मंत्री व भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर हापुड पुलिस लाइन में बुधवार को जयन्ती मनाई गई।
पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानन्जय सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए श्रध्दासुमन अर्पित किए तथा दीप प्रज्ज्वलित किया।पुलिस अधीक्षक ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होने सदैव देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए कार्य किया।उन्होंने आह्वान किया कि उनके आदर्श व सिध्दांत को सभी जीवन में अपनाएं।
लिथियम बैटरी पर ई-रिक्शा उपलब्ध, एक चार्जिंग पर दौड़ेगी 100 किमी: 7906867483
































