
👁 0 views Views
अंधेरे में डूबा है अटल गौरव पार्क
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के गढ रोड पर स्थित अटल गौरव पार्क आजकल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है और पार्क अंधेरे में डूबा रहता है जिस वजह से पार्क में भ्रमण के लिए आने वाले स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
नगर पालिका परिषद हापुड ने करोडों रूपए खर्च करके अटल गौरव पार्क बनाया है ताकि लोग सुबह-शाम भ्रमण कर स्वस्थ रह सकें।
अटल गौरव पार्क में 80 प्रतिशत लाइटें खराब पडी है जिस वजह से अंधेरा छाया रहता है।अटल जी की प्रतिमा भी अंधेरे में है।अंधेरे में कीडे-मकोडे निकलने का भय बना रहता है।नागरिको ने पार्क की व्यवस्था मे सुधार की मांग की है।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419



























