हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जब जागो तभी सवेरा यह कहावत तो आपने सुनी होगी। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है हापुड़ पुलिस ने जहां उसने कार्रवाई करते हुए सड़क को मैंखाना बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें कोतवाली में घुटने के बल बैठाए रखा।
आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक ठेका है जिसके आसपास खुलेआम लोग शराब का सेवन करते हैं। यह सेवन अब नहीं बल्कि पिछले कई समय से किया जा रहा है। अचंभे की बात तो यह है की पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस हमेशा इस ओर आंख मीच कर गश्त करती है। बुधवार की रात को पुलिस जागी और दिल्ली रोड, मेरठ रोड पर कार्रवाई करते हुए 25 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया जिन पर सड़क पर खड़े होकर शराब पीने का आरोप है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
चूर-चूर नान के साथ चखें चाप का जायका || 8979755041






























