
जैन मुनि के आहार व मगंल बिहार में सहयोग श्रेष्ठ पुण्य का कार्य
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड पर विराजमान दिगम्बर जैन मुनि श्री 108 शुभ सागर जी महाराज ने सोमवार को प्रातःकाल अभिषेक पूजन के उपरांत जैन मुनि ने जैन धर्म के अनुयायियों को प्रवचन देते हुए कहा कि समय-समय पर दिगम्बर मुनियो को नगर मे बुलाते रहना चाहिए। दिगम्बर जैन मुनि के दर्शन मात्र से ही श्रावक के पापों का क्षय होता है। मुनिराज को आहार देना बड़े ही पुण्य का कार्य है तथा उनके मगंल बिहार में साथ चलना तथा सहयोग करना हमारे पुण्य को बढाता है। दिगम्बर मुनि के नगर में करने पर प्रत्येक जैन परिवार के सदस्यो को अवश्य ही उनके दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। मनुष्य के जीवन को पुण्य शाली बनाने में गुरू का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। दिगम्बर मुनि मानव को जीवन जीने की सही कला का बोध कराते हैं।हमे धर्म के मार्ग की ओर अग्रसर करते हैं जिससे हमारा आत्म कल्याण हो और हम मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर हों।
महाराज जी तथा पूजा दीदी (दिल्ली) के सानिध्य मे गुरू भक्ति, आरती तथा धार्मिक प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। सही उत्तर देने वालो को पारितोषिक प्रदान किए गए।
जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया, संरक्षक अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, नितिन जैन, सुरेश चन्द जैन, सीता जैन, मंजू जैन, दीपा जैन, बबीता जैन, प्रभा जैन, मगन जैन, नेहा जैन, सुषमा जैन, ममता जैन,कृष्णा जैन, प्रतिभा जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























