
नोटिस पर दस्तखत के बाद रिश्वत मांगने का आरोपी सहायक गौरव चौहान लोटा घर
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में धान के ट्रक चालक से रिश्वत के आरोप में मंडी समिति के सहायक से हुई लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने नोटिस पर दस्तख्त करने के बाद उसे थाने से छोड़ दिया। इस दौरान लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। हालांकि मामले में गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि धान व्यापारी के ट्रक चालक से रिश्वत मांगने के आरोप में मंडी समिति के सहायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लंबी पूछताछ की गई जिसके बाद विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी सहायक को संबंधित नोटिस पर दस्तख्त करने के बाद छोड़ते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि दिल्ली के धान कारोबारी यचित सरोहा ने ट्रक चालक से मंडी समिति के सहायक गौरव चौहान पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था जिसके बाद मुकदमा भी दर्ज हुआ था। ₹40,000 गौरव चौहान ने अवैध रूप से अपने निजी खाते में ट्रांसफर करा लिए जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी सहायक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। इसके बाद शुक्रवार को सुबह होते ही मंडी समिति विभाग के अधिकारी कोतवाली पहुंचे और आरोपी को अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान नोटिस पर दस्तख्त कर वह वापस घर लौट गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























