👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-35 का इलाका त्यागी नगर में लगा एक टावर भाजपा के लिए जी का जंजाल बना है और लोगों ने घरों पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार के बैनर लगा दिए है। त्यागी नगर का इलाका भाजपा का गढ़ कहा जाता है।
त्यागी नगर के लोगों का कहना है कि इलाके में लगी टावर से निकलने वाली किरणों से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और लोग बीमार हो रहे है। एचपीडीए ने टावर को रोकने के लिए नोटिस भी चस्पा किए है, परंतु टावर की स्थापना को नहीं रोका गया। यदि टावर को नहीं हटाया गया तो 10 फरवरी को वे मतदान नहीं करेंगे और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041






























