👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की अपना घर कॉलोनी में कुछ दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी प्रशांत कुमार पुत्र गजेंद्र का आरोप है कि मोहल्ले के ही अभिषेक पुत्र रोशन ने हापुड़ के मोहल्ला रामगढ़ी निवासी दीपांशु पुत्र सोहन पाल सिंह के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उस पर अपना घर कॉलोनी में हमला कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ भी की. आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी. प्रशांत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739



























