👁 0 views Views
आसपा उम्मीदवार का चुनाव कार्यालय खुला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनाव दफ्तर खोलने शुरु कर दिए है। समाजवादी पार्टी, आजाद समाज पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी पूजा के चुनाव दफ्तर का शुक्रवार को हापुड़ में शुरु हो गया। बहुजन समाज के वरिष्ठ नेता आदेश कुमार गुड्डू की भाभी पूजा नगर पालिक परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर गठबंधन की प्रत्याशी है। यह कार्यालय गढ़ रोड पर स्टेट बैंक के सामने खोला गया है। इस मौके पर तीनों दलों के अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065























