👁 0 views Views
ASP ने किया कपूरपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने गुरुवार को थाना कपूरपुर का वार्षिक निरीक्षण किया।अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल गुरुवार को थाना कपूरपुर पहुंचे और थाने का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने गार्द की सलामी ली तत्पश्चात थाना कार्यालय के अभिलेख, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन किया और कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, मैस, मालखाना, अभिलेखों का रख-रखाव व साफ-सफाई आदि को चैक किया।अपर पुलिस अधीक्षक ने और बेहतर कार्य के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























