हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के प्रत्याशी अरुण गोविल सोमवार को हापुड़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव असौड़ा में पहुंचने के बाद वह दोयमी होते हुए गांव धनोरा पहुंचे जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से इलाका गूंज उठा। इसके बाद पीर नगर सूदना, गांव ट्याला, गांव वजीलपुर, गांव खड़खड़ी, गांव असरा, गांव मुरादपुर, गांव मलकपुर, गांव श्यामपुर, गांव ददायरा, गांव जरौठी, गांव पटना, गांव मुरादपुर होते हुए जनसंपर्क किया। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। आने वाली 26 अप्रैल को मतदान होना है जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093





























