👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने सात जुआरियो को दबोचा है जिनके कब्जे से पुलिस ने 3,880 रुपए नकद, दो ताश की गड्डियां बरामद की है। पुलिस ने सातों के खिलाफ 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बता दें चार आरोपी ग्राम बहादुरगढ़ के जंगल में जुआ खेल रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हारजीत की बाजी लगाकर ताशपत्तों से जुआ खेलना के आरोप में बहादुरगढ़ के ही चार को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने 1,630 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं: सहजमा, हीरालाल, प्रवीण, नरपाल। वहीं बहादुरगढ़ पुलिस ने शेरपुर के जंगलों में जुआ खेलते गांव निवासी वसीम, बलवीर, खालिद को गिरफ्तार किया है और 2,250 रुपए बरामद किए हैं
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























