हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में राशन डीलर पर राशन कम देने का मामला गर्माता जा रहा है. गुरुवार को एआरओ की जांच के बाद हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह शुक्रवार को गांव पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. इस दौरान एसडीएम सदर ने निरीक्षण करते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच की.
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एआरओ की भूमिका भी जांच के दायरे में हैं. बता दें कि पिछले काफी समय से हाफिजपुर के गांव महमूदपुर में राशन डीलर की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. मामले की जांच के लिए एआरओ को भेजा गया था.
ज्ञात हो कि कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें एआरओ पर ग्रामीणों ने राशन डीलर को बचाने का आरोप लगाया था. अब एक बार फिर राशन डीलर के खिलाफ आवाज उठने पर मामले की जांच शुरू हुई. अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरओ को जांच सौंपी. शुक्रवार को उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह खुद मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288































