बाइक सवारों से हथियार बंद बदमाशों ने की लूट, 22 हजार की नकदी व मोबाइल लूटकर फरार










बाइक सवारों से हथियार बंद बदमाशों ने की लूट, 22 हजार की नकदी व मोबाइल लूटकर फरार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हरोड़ा के पास चार हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को लूट लिया और जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने बाइक सवारों की बाइक को भी तोड़ दिया। दोनों किसी तरह उठकर घायल अवस्था में थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिसने जांच शुरू कर दी है। बदमाशों ने इस दौरान मोबाइल फोन, दो चांदी की अंगूठियां, 22 हजार रुपए की नकदी लूट ली।

गांव जखेड़ा रहमतपुर निवासी दीशान पुत्र फुंदवा और शोएब पुत्र आबिद बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार आम के बाग के पास पहुंचे तो चार हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर बाइक सवारों को रोका और मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने इस दौरान 22 हजार रुपए की नकदी, चांदी की दो अंगूठियां व मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। दोनों घायल थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapurnews.com ): हापुड़ कलेक्ट्रेट पर बुधवार को आयोजित किसान दिवस पर किसानों की समस्याओ की गूंज थी।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण…

Read more

शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

पुलिस की पाठशाला में सीओ ने छात्रों को दिए जरूरी टिप्स

पुलिस की पाठशाला में सीओ ने छात्रों को दिए जरूरी टिप्स

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन
error: Content is protected !!