
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की बछलौता रोड पर स्थित फौजी कॉलोनी के सामने वाली कॉलोनी के रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।25 वर्षीय अरमान उर्फ साबिर की छह महीने पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि वह परेशान चल रहा था जिसने शनिवार को आत्महत्या कर ली। सूचना पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा, बाबूगढ़ कोतवाल महेंद्र सिंह, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में मातम छाया है।























